इंजी० अवनीश कुमार सिंह

ग्राम रोज़गार सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक ।

लखनऊ बीजेपी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ आज बैठक थी, हम सब के लिए खुशी की बात यह कि रोजगार सेवक संघ ने खुले तौर पर समर्थन का ऐलान किया है, रोजगार सेवक संघ के साथी अब से 1 दिसम्बर तक तन-मन से हम सब के साथ होंगे, रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सिंह जी और उनके साथियों को हम पर विश्वास करने के लिए हृदय से धन्यवाद। सरकार के विधायी न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, मोहनलालगंज के सांसद श्री कौशल किशोर जी, शिक्षक चुनाव संयोजक श्री अजीत प्रताप सिंह जी और उत्तर प्रदेश ग्राम स्वरोजगार सेवक संघ के जिलों के जिलाध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं समय निकालकर आये पदाधिकारियों को फिर से धन्यवाद।