इंजी० अवनीश कुमार सिंह

सदस्यता अभियान – 2024 के सन्दर्भ में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सदस्यता सहयोगी की बैठक

समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर भाजपा की लोककल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव प्रतिबद्ध रहता है।

आज जनपद अयोध्या के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के कुमारगंज मंडल के शक्ति केंद्र बवां बूथ संख्या 167 बवां पर ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान – 2024 के सन्दर्भ में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सदस्यता सहयोगी, की बैठक संपन्न हुईं I

आप भी टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल करें या नमो ऐप पर पंजीकरण कर भाजपा परिवार का सदस्य बनने में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी डॉ पुष्पेंद्र जी, मंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर शर्मा जी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।