जनपद बाराबंकी के विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत दुल्हदेपुर कुटी में पूज्य महंत बाबा बलराम दास जी के पावन सान्निध्य में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा यज्ञ पूजन के दिव्य एवं अलौकिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शक उद्बोधन प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी, तेजस्वी एवं प्रेरणास्पद विचारों ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति एवं लोककल्याण के भाव से ओतप्रोत कर दिया। उनके उद्बोधन से समाज में सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव तथा विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई ऊर्जा, दृढ़ विश्वास एवं स्पष्ट दिशा प्राप्त हुई।


