सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम निर्माण हेतु पत्र सौंपा।

भारत सरकार में माननीय मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, श्री मनसुख मांडवीया जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर अपने निर्वाचन क्षेत्र जनपद हरदोई के विकासखंड कछौना स्थित ग्राम तेरवा दहीगवाँ के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को साकार करने की भावना के साथ ‘खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम निर्माण हेतु पत्र सौंपा।

विश्वास है कि यह स्टेडियम ग्रामीण अंचल की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।