महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर जनपद हरदोई में श्री रामू कश्यप जी द्वारा आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा की अनुभूति हुई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में आयोजक श्री रामू कश्यप जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक कुमार सिंह जी, पूर्व चेयरमैन श्री महेश कश्यप जी, सभासद श्री रामदास कश्यप जी, श्री के. पी. सिंह भदौरिया जी, श्री सूरज राठौर जी, श्री के. एन. गुप्ता जी, श्री कैलाश नाथ जी, श्री विमल किशोर जी, श्री बंटी कश्यप जी सहित अनेक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महर्षि कश्यप जी का जीवन त्याग, तपस्या और समाज को एक सूत्र में पिरोने का अद्वितीय उदाहरण है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। ![]()


