सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज लखनऊ में नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम

आज लखनऊ में नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह पहल न केवल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर स्वच्छता, हरित ऊर्जा एवं आधुनिक विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस गरिमामयी अवसर पर माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी, महापौर सुषमा खर्कवाल जी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा जी, आदरणीय रामचंद्र प्रधान जी, लालजी प्रसाद ‘निर्मल’ जी, विधायक डॉ. नीरज बोरा जी, जय देवी जी, अमरेश कुमार जी, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार जी सहित माननीय पार्षदगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं नगर निगम की पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें। 🌱🚛