आज भारतीय जनता पार्टी, बाराबंकी के दरियाबाद-पश्चिम मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित द्वि-दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर हम राष्ट्र सेवा के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रहे हैं।


