नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण-यही है नए भारत की पहचान।
आज लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ सम्मिलित हुआ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नारी शक्ति को नेतृत्व के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं, जबकि सपा-कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी, मा. केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मा. मंत्रीगण, मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण-यही है नए भारत की पहचान।


