29 अप्रैल को मल्लावां की पावन धरती एक बार फिर इतिहास रचने की साक्षी बनने जा रही है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के शुभ अवसर पर यहां पधार रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संदर्भ में माननीय सदस्य विधान परिषद उमेश द्विवेदी जी के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर प्रबुद्ध वर्ग से भेंट कर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
आइए, हम सभी मिलकर इस विकास पर्व का हिस्सा बनें और उत्तर प्रदेश की प्रगति के इस नए अध्याय का स्वागत करें।


