योग संकल्प दिवस – 12
प्रातः लोकबंधु राजनारायण इंटर कॉलेज, उत्तराधौंना, लखनऊ में योग साधकों के साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर तन, मन और जीवन को संतुलित रखने का संकल्प दोहराया गया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि ऊर्जावान, अनुशासित एवं आत्मविश्वासपूर्ण जीवन की कुंजी है।
साथ ही, स्नातक बहनों, भाइयों एवं वरिष्ठजनों से आगामी स्नातक निर्वाचन सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म-18 भरने का आग्रह किया गया।
तन से स्वस्थ, मन से सजग और मतदान से लोकतंत्र सशक्त — यही हमारा संकल्प!


