श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस एवम् माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज लखनऊ में शिक्षामित्र साथियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार यादव जी, प्रदेश सचिव श्री आनंद सिंह जी, जिला प्रभारी लखनऊ श्री मोहम्मद आसिफ जी, जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री हरिनाम सिंह जी, जिला संरक्षक श्री बीएल यादव जी, यूटा बाराबंकी जिलाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार जी, प्राथमिक शिक्षक संघ हरक अध्यक्ष कुलदीप पटेल जी, जूनियर शिक्षक संघ सिरौली गौसपुर महामंत्री श्री अनिल कुमार जी एवं अन्य शिक्षक, शिक्षामित्रगण उपस्थित रहे।