सहकार से समृद्धि!
आज लखनऊ में केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन समारोह में मा. उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं मा. मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
सहकारिता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं समावेशी भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिली है, जिससे किसानों, ग्रामीणों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के नए अवसर पहुँच रहे हैं।


