आज लखनऊ में मा. मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु अपना मतदाता पंजीकरण प्रपत्र-18 स्नातक डिग्री एवं पते के प्रमाण-पत्रों के साथ पूर्ण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
आप सभी पात्र स्नातक मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि यदि आपने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, तो समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना स्नातक मतदाता पंजीकरण अवश्य कराएँ और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएँ।


