आज लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम

आज लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी जी के साथ सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रबुद्धजनों के साथ संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। ऐसे कार्यक्रम समाज के जागरूक एवं विचारवान वर्ग को राष्ट्रहित के संकल्प से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर हम सभी निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं।