सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई।

आज लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के माननीय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ की जनता को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई।

यह परियोजना लखनऊ के यातायात को सुगम बनाने, आवागमन को तेज एवं सुरक्षित करने तथा शहर के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी, मा० मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी, मा० पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री दिनेश शर्मा जी, मा० राज्यसभा सांसद श्री संजय सेठ जी, मा० सदस्य विधान परिषदगण, मा० विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व सम्मानित जन उपस्थित रहे।