डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज मेयो हॉस्पिटल, बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज मेयो हॉस्पिटल, बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारत माता के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

डॉ. मुखर्जी जी का त्याग, अदम्य राष्ट्रभक्ति तथा ”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उनके विचार हमें सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण एवं संगठन के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सतीश सिंह शर्मा जी, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, मा. सदस्य विधान परिषद् (एमएलसी) श्री अंगद सिंह जी, मा. विधायक श्री दिनेश रावत जी तथा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।