भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता एवं ‘भारत रत्न’ से सुसज्जित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज बाराबंकी के बाराबंकी नगर मंडल के बूथ संख्या 336, 337 कृष्णा नगर अंतर्गत स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बाबा साहेब न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहे एवं उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।


