सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए।

नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दिव्य एवं ऐतिहासिक अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।

इस पावन क्षण में मुझे भी प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। 🙏🚩

यह दिव्य आयोजन राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्थान, लोककल्याण एवं सनातन सांस्कृतिक चेतना को नवीन ऊर्जा प्रदान करने वाला है।