Author: awanish_siet
श्री असंग साहेब के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
लखनऊ के बंथरा में आयोजित श्री असंग साहेब के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
सीतापुर में सरदार पटेल जी की जन्मजयंती मनाने सम्बन्धित तैयारी बैठक
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती की पूर्व संध्या (आगामी 30 अक्टूबर 2022) को जनपद सीतापुर में सरदार पटेल जी की जन्मजयंती मनाने सम्बन्धित तैयारी बैठक में उपस्थित रहा।
बाराबंकी में अवध क्षेत्र की निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक
बाराबंकी में अवध क्षेत्र की निकाय चुनाव को लेकर (नगर पंचायत) में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष,जिला संयोजक,नगर पंचायतों के प्रभारी/संयोजक/मण्डल अध्यक्ष,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री/प्रभारी अवध क्षेत्र श्री अमरपाल मौर्या जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2022″ कार्यक्रम
के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 2022″ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
“द इंडियन व्यू राष्ट्रीय मासिक पत्रिका” द्वारा आयोजित “मीडिया ओलंपिक” कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मा.बृजेश पाठक जी के साथ के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में “द इंडियन व्यू राष्ट्रीय मासिक पत्रिका” द्वारा आयोजित “मीडिया ओलंपिक” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकमानाएं दीं।
“गणपति एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा आयोजित अर्पण 2022 सम्मान समारोह कार्यक्रम
बाराबंकी बटेहटा में “गणपति एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा आयोजित अर्पण 2022 सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के तत्सबंधी व्यवसाय के उत्कृष्ट व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
निकाय चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं निकाय संयोजक पदाधिकारियों के साथ बैठक
जनपद गोंडा में “निकाय चुनाव” को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं निकाय संयोजक पदाधिकारियों के साथ अधिक से अधिक मतदाता बनवाने तथा आगामी कार्ययोजना की बैठक संपन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र
जनपद श्रावस्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उपस्थित होकर “संघ विचार परिवार” के विषयों को उनके समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ।
नगर निकाय चुनाव के संबंध में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर बैठक
नगर निकाय चुनाव के संबंध में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर के नगर पंचायत खरगूपुर की बैठक संपन्न हुई,बैठक में स्थानीय विधायक माननीय श्री विनय कुमार द्विवेदी जी,जिले के महामंत्री/जिला निकाय चुनाव संयोजक श्री आशीष त्रिपाठी जी मंडल अध्यक्ष श्री सोहनलाल भारती जी,खरगूपुर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ रामानंद तिवारी जी,निकाय संयोजक श्री संजीव गुप्ता…

