भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय विशेष प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान

12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के संकल्प को समर्पित जनसंपर्क अभियान।

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय विशेष प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र हरदोई मे श्री सुयश बाजपेई जी के आवास पर विभिन्न सम्मानित प्रबुद्धजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं लोककल्याणकारी कार्यों पर सार्थक संवाद किया।

समाज के सम्मानित एवं प्रबुद्ध वर्ग के साथ सतत संवाद ही सुशासन, विकास और जनकल्याण की मजबूत नींव है। आप सभी के अमूल्य सुझाव एवं सहयोग से विकसित गाँव, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई गति एवं नई ऊर्जा प्राप्त होगी। भाजपा सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।