Category: जनसंपर्क
ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन का उद्घाटन किया।
अपने निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत सीतापुर जिला अस्पताल में अपनी विधायक निधि से निर्मित ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन का उद्घाटन किया,इस उपलब्धि से किसी भी विपरीत परिस्थिति में १८० ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो सकेंगे, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री संजय जी स्नातक चुनाव संयोजक श्रीमती जया जी एवं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बूथ सत्यापन अभियान की शुरुआत की।
जनपद गोंडा की विधानसभा करनैल गंज के ग्रामीण मंडल में सेक्टर बुढ़वालिया के बूथ-संख्या 92 से बूथ सत्यापन अभियान’ की शुरुआत की। इस अवसर पर कर्मठ सेक्टर- संयोजक राहुल मौर्य के साथ बूथ समिति के सभी से सम्मानित पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता बैठक ।
गोंडा के सर्किट हाउस में आयोजित “आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता बैठक” को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अमर किशोर कश्यप की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर संबोधित किया, कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये गए जनहित के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान…
शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम।
बाराबंकी में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानी रावत जी उपस्थित रहे ।
उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती की बैठक ।
“उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती” की बैठक आहूत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज चौधरी जी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद महानकर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ प्रदेश के सभी २४ करोड़ लोग खेलो से कैसे जुड़े तथा मनोरंजन व आनंद के लिए सभी खेले सब स्वस्थ रहे “खेल से चरित्र का निर्माण और…
विधान परिषद की मानसून सत्र 2021 की कार्यवाही में ।
विधानभवन, लखनऊ में विधान परिषद की मानसून सत्र 2021 की कार्यवाही में।
लोक भवन में आयोजित विधान मंडल दल की बैठक ।
लोक भवन में आयोजित विधान मंडल दल की बैठक में सहभागिता कर माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य जी, उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी एवं वरिष्ठ नेता मा.मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी से दिशा निर्देश व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जन आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित हुआ।
केंद्र सरकार में बनाए गए मा.मंत्री श्री कौशल किशोर जी, मा.मंत्री श्री पंकज चौधरी जी, मा. मंत्री श्री अजय मिश्र टेनी जी के प्रथम आगमन पर जन-आशीर्वाद-यात्रा में उपस्थित हुआ, जन-आशीर्वाद-यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलते हुए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं मोदी जी की सरकार उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे।
मा.मंत्री श्री कौशल किशोर जी के प्रथम आगमन पर स्वागत किया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार में बनाए गए मा.मंत्री श्री कौशल किशोर जी के प्रथम आगमन पर स्वागत किया।

