लखनऊ मे स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बांधवीं फाउंडेशन द्वारा आयोजित “चारसाज़ लाइव म्यूजिक शो”

लखनऊ मे स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बांधवीं फाउंडेशन द्वारा आयोजित “चारसाज़ लाइव म्यूजिक शो” में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत कला, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखने और सुनने का अविस्मरणीय अनुभव मिला। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अद्भुत प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और अवसर मिलने पर कोई भी प्रतिभा सीमाओं में बंधी नहीं रह सकती।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशोक बाजपेई जी, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव श्री आनंदेश्वर पांडे जी, पूर्व निदेशक सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर आनंद ओझा जी, प्रतिष्ठित पत्रकार श्री आनंद जी, बांधवी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुधा वाजपेई जी एवं अन्य विशिष्ट सम्मानित जन उपस्थित रहे