सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह

आज सतरिख, बाराबंकी स्थित प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले आदरणीय सेवानिवृत शिक्षकगणों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि संस्कार, राष्ट्रभाव और समाज को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं। अपने जीवन का प्रत्येक क्षण शिक्षा जगत को समर्पित करने वाले शिक्षक वास्तव में समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

इस अवसर पर नवीन कुमार पाठक (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), अश्वनी प्रताप सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी), अरुणेंद्र कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, आशुतोष कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, राम कांत वर्मा, विजेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक साथियों से आत्मीय संवाद हुआ।

शिक्षकों का सम्मान ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।