सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर हृदय से हार्दिक आभार प्रकट किया।

आज हरदोई के उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ इकाई जनपद हरदोई के जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षगणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर हृदय से हार्दिक आभार प्रकट किया।

वर्षों से सीमित संसाधनों में निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षामित्रों के लिए यह निर्णय केवल मानदेय वृद्धि नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, तपस्या और सेवा भाव का सम्मान है। मुख्यमंत्री जी के इस संवेदनशील निर्णय से शिक्षामित्रों और उनके परिवारों में नई आशा, नया उत्साह और आत्मसम्मान का संचार हुआ है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार शुक्ला जी, महामंत्री श्री रविंद्रपाल राजपूत जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री इंद्रसेन मौर्य जी, श्री राजेश मिश्र जी, श्री मनोज दीक्षित जी, श्री विमलेश पांडे जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्रगण उपस्थित रहे।