उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, यशस्वी मा० मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के “प्रगति भी, प्रकृति भी” के संकल्प को साकार करते हुए आज जनपद हरदोई में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। आइए, हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत सिंह बब्बन जी, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पी.के. वर्मा जी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरदोई श्री अशोक सिंह जी, सुखसागर मिश्रा मधुर जी, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा जी, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा जी, सीडीओ सुश्री नेहा व्याडवाल जी, डीएफओ श्री रवि शंकर शुक्ला जी के साथ अन्य अधिकारीगण तथा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


