आज जनपद हरदोई में आयोजित SCR for Youth कार्यक्रम में सहभागिता कर युवा साथियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का उत्साह, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता एवं समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव अत्यंत प्रेरणादायक है। विश्वास है कि हमारे युवा अपने ज्ञान, कौशल एवं सकारात्मक सोच के बल पर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर यूथ आइकॉन श्री धीरेन्द्र सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा देवी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पारुल दीक्षित जी, श्री पंकज सिंह जी, कप्तान अशोक कुमार अग्निहोत्री जी, वीरांगना संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुहाना जैन जी, श्री अभिनव पटेल जी, श्री सौरभ जी, श्री राजेश बाजपेयी जी, श्री प्रांशू जी, श्री विकास सारांश जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।


