सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज K. D. Singh Babu Stadium में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह

आज K. D. Singh Babu Stadium में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस प्रेरणादायी अवसर पर प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
खेल केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का भी सशक्त संवाहक है। ऐसे आयोजनों से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है और राष्ट्र निर्माण की भावना सुदृढ़ होती है।