आज जनपद लखीमपुर खीरी स्थित एस.बी. इण्टर कॉलेज, बेहजम में आयोजित मेधावी छात्र-अलंकरण समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार जी, मंडल अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला जी, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल जायसवाल जी, विद्यालय परिवार के आदरणीय शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।


