आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के योग साधना केंद्र, अशरफ विहार, चिनहट में योग साधकों के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दोहराया।

योग दिवस – 21 जून | संकल्प दिवस – 7

सुबह की ताज़गी, प्राणायाम की ऊर्जा और ध्यान की शांति के बीच आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के योग साधना केंद्र, अशरफ विहार, चिनहट में योग साधकों के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दोहराया।

योग हमें केवल निरोगी ही नहीं बनाता, बल्कि जीवन को अनुशासित, संतुलित और ऊर्जावान बनाने की प्रेरणा भी देता है।

इस अवसर पर उपस्थित स्नातक बहनों, भाइयों एवं आदरणीय वरिष्ठजनों से आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए **फॉर्म-18** भरने का अनुरोध किया। आपका नाम, आपका मत और आपकी सहभागिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

योग से स्वस्थ तन-मन का निर्माण और मतदान से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण — यही हमारा संकल्प है।