सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज लखनऊ में वी केयर फाउंडेशन एवं महर्षि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “पीड़ा से प्रेरणा” पुस्तक विमोचन कार्यक्रम

आज लखनऊ में वी केयर फाउंडेशन एवं महर्षि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “पीड़ा से प्रेरणा” पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी, डॉ. रेनू सिंह जी, श्रीमती संयोगिता जी, डॉ. भानु प्रताप सिंह जी (कुलपति, महर्षि विश्वविद्यालय), डॉ. रतीश गुप्ता जी एवं अन्य गणमान्यजनों की स्नेहमयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

यह प्रेरणादायी पुस्तक जीवन की पीड़ाओं को शक्ति में रूपांतरित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदना, जागरूकता एवं आत्मबल का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।