योग गौरव सम्मान 2026

योग के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों का सम्मान

अवनीश योग संकल्प स्वस्थ लखनऊ स्नातक क्षेत्र सक्षम लखनऊ स्नातक क्षेत्र

सम्मान की श्रेणियां

योग जीवन गौरव सम्मान

योग के क्षेत्र में 20 वर्ष या उससे अधिक समय से निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले योगाचार्यों, प्रशिक्षकों एवं साधकों के लिए।

युवा एवं बाल योग प्रेरणा सम्मान

बच्चों एवं युवाओं को योग से जोड़ने, योग शिक्षा को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों, विद्यालयों एवं संस्थाओं के लिए।

युवा योग प्रशिक्षक सम्मान

18 वर्ष से कम आयु के ऐसे युवा योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभाओं के लिए जिन्होंने कम आयु में योग के क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धियाँ अर्जित की हों तथा समाज में योग जागरूकता फैलाने का कार्य किया हो।

 योग संस्थान उत्कृष्टता सम्मान

योग संस्थानों, ट्रस्टों, आश्रमों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य संस्थाओं के लिए जिन्होंने योग प्रशिक्षण, जन-जागरूकता, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं योग प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

चयन प्रक्रिया

  • लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जनपद (ज़िले) से उपरोक्त श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही, लखनऊ जनपद से समग्र रूप से भी प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित किए जाएंगे।
  • प्राप्त नामांकनों में से विशेष सम्मान हेतु योग्य उम्मीदवारों की एक अंतिम सूची (Shortlist) तैयार की जाएगी।
  • विजेताओं का अंतिम चयन एक 5-सदस्यीय विशेष जूरी द्वारा किया जाएगा, जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और प्रतिष्ठित सदस्य शामिल होंगे।

पात्रता

निम्न श्रेणियों के व्यक्ति एवं संस्थाएँ आवेदन कर सकती हैं:

  • योग प्रशिक्षक
  • योगाचार्य
  • योग साधक
  • योग संस्थान
  • सामाजिक संगठन
  • ट्रस्ट एवं आश्रम
  • विद्यालय एवं महाविद्यालय
  • युवा योग प्रतिभाएँ

योग गौरव सम्मान 2026 आवेदन फॉर्म

योग गौरव सम्मान 2026 आवेदन फॉर्म

मूल्यांकन के प्रमुख आधार

  • योग क्षेत्र में योगदान
  • समाज पर प्रभाव
  • जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता
  • नेतृत्व एवं प्रेरणादायक कार्य
  • नवाचार एवं विशिष्ट उपलब्धियाँ

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नामांकन प्रारंभ: तत्काल

हमारा विश्वास

योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। स्वस्थ नागरिक ही जागरूक समाज का निर्माण करते हैं और जागरूक समाज ही सशक्त लोकतंत्र की नींव रखता है।

आइए, योग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित करें।

योग करें स्वस्थ रहें जागरूक बनें स्वस्थ लखनऊ स्नातक क्षेत्र सक्षम लखनऊ स्नातक क्षेत्र