इंजी० अवनीश कुमार सिंह

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ आत्मीय भेंट

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूँजी है,जिसने निस्वार्थ अपना संपूर्ण जीवन पार्टी के विचार को जन जन तक पहुँचाने में लगा दिया,भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तब बनी।
गोंडा जिला कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ आत्मीय भेंट हुई साथ ही माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने सभी पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर सभी में अपने ओजस्वी वचनों से ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी राष्ट्रीय महामंत्री भाजमुयो श्री वैभव सिंह जी जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप जी उपस्थित रहे।