इंजी० अवनीश कुमार सिंह

बूथ विजय अभियान पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अनुरोध

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता देवतुल्य है, भाजपा अन्य राजनैतिक दलों से अलग दल है, पार्टी विद डिफरेंस है, यहाँ कार्यकर्ता ही सब कुछ है, आज हम विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल हैं, आपकी बदौलत ही संभव हुआ है।

जनसंघ संस्थापक परम पूजनीय डा• श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं• दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए कार्य कर रहें हैं।

लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का कण कण पार्टी विस्तार हेतु अर्पित किया है। जिनके त्याग, बलिदान और समर्पण का परिणाम है कि भाजपा तमाम राज्यों सहित केन्द्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है।

उन श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित एक सकारात्मक अभियान है ” बूथ विजय अभियान जिसकी शुरुआत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी ने की।
अभियान के इस चरण में हम सबको वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख बनाना है मतलब लगभग अपने बूथ के हर परिवार से एक सदस्य को अपनी विचार धारा से जोड़ना है।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है कि इस अभियान से जुड़े और युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अपना प्यार, स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करें,
आइए हम सब हमारे कर्मयोगी प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश के हर परिवार को जोड़ दे।

॥ सादर अभिवादन ।

इंजीo अवनीश कुमार सिंह
सदस्य विधान परिषद / प्रभारी जनपद गोंडा
उत्तर प्रदेश