शिक्षित युवा, सम्मानित शिक्षक और समृद्ध उत्तर प्रदेश — यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
आज जनपद सीतापुर में प्रदेश सरकार की शिक्षा, शिक्षक सम्मान एवं छात्र कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को साकार करने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जनपद वाराणसी से वर्चुअल माध्यम द्वारा यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया तथा 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया।
प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश शिक्षा, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर मा० विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी, मा० सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राजेश शुक्ला जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर जी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजीव रंजन जी, श्री पंकज पाण्डेय जी (प्रतिनिधि मा० सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी), जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. जी., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी जी, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री गोरखनाथ पटेल जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास — यही विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।


