आज विधान भवन में माननीय मंत्री श्री मनोज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य एवं रसद विभाग की रसद स्थायी समिति की बैठक

आज विधान भवन में माननीय मंत्री श्री मनोज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य एवं रसद विभाग की रसद स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित होकर विभागीय कार्यों एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को उनका समुचित परीक्षण कर आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनकल्याण, पारदर्शिता एवं आमजन तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।