उत्तर प्रदेश विधान मंडल की दैवीय आपदा समिति द्वारा मुरादाबाद मंडल के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निरीक्षण महानगर क्षेत्र में नगर निगम, मुरादाबाद द्वारा निर्मित संविधान साहित्य वाटिका, स्पंदन सरोवर व श्री हनुमान वाटिका का निरीक्षण किया गया।
संविधान साहित्य वाटिका अपनी तरह का देश का पहला ऐसा पार्क है जहां संविधान की यात्रा को दर्शाया गया है।
वहीं स्पंदन सरोवर में निगम द्वारा अत्याधुनिक वाटर कर्टेन लाइट-साउंड शो के जरिये कल्कि अवतार व अन्य थीम पर प्रतिदिन शो संचालित करने हेतु इस सरोवर का जीर्णोद्धार कराया गया है।
श्री हनुमान वाटिका प्रदेश का पहला ऐसा पार्क है जहां भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों का इतना वृहद चित्रण 70 फ़ीट ऊंची गदा के साथ किया गया है। यह पार्क आने वाले समय में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
माननीय सदस्य विधान परिषद, श्री अंगद सिंह व डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भी नगर निगम के इन अभिनव प्रयोगों की सराहना की।
नगर आयुक्त श्री दियांशु जी की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।