सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

“कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम” एवं “दिव्य दृष्टि परिवार” द्वारा हनुमंत आश्रय-आश्रम में आयोजित ‘कपीश्वर देवालय’ स्थापना उत्सव

“कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम” एवं “दिव्य दृष्टि परिवार” द्वारा हनुमंत आश्रय-आश्रम में आयोजित ‘कपीश्वर देवालय’ स्थापना उत्सव के पावन अवसर पर कपीश्वर वैदिक गुरुकुल आश्रम, कुड़ियाघाट में आदि देव महादेव एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की विशाल एवं दिव्य प्रतिमाओं के भव्य अनावरण कार्यक्रम में

माo समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी, माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी एवं माननीय विधायक श्री कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह जी के साथ सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक रहा।

कार्यक्रम के आयोजक श्री विवेक तांगाणी जी को हृदय से कोटि-कोटि आभार, जिन्होंने इस पुण्य प्रतिष्ठान की स्थापना कर समाज को एक ऐसा अद्भुत, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण स्थल प्रदान किया, जो आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कार और मार्गदर्शन देता रहेगा। 🙏