मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित युवाओं से संवाद के क्रम में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से सीधा संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना से युवाओं में आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं उद्यमिता की भावना प्रबल हुई है। आज युवा अपने स्वयं के रोज़गार प्रारंभ कर स्वावलंबन की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।
इस जनकल्याणकारी योजना के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति समस्त युवाओं सहित हम सभी ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हरदोई श्री अनुनय झा (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा (IAS), उपायुक्त उद्योग श्री हर्ष प्रताप सिंह जी, निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार योजना श्री विक्रांत ओझा जी, जिला समन्वयक अधिकारी बैंक ऑफ इंडिया श्री रवि रंजन जी, इंडियन बैंक श्री आशीष जी, श्री सतीश कुमार जी, श्री सुबोध शुक्ल जी, श्री मो. अयूब जी, जिला प्रशासन की टीम एवं अनेक युवा उद्यमीगण उपस्थित रहे।


