आज लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में युवा खेल महोत्सव 2.0 के अंतर्गत उत्तीष्ठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और खेल उनके व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर प्रो. मंजुला उपाध्याय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल युवा श्री दुर्गेश त्रिपाठी जी, उपाध्यक्ष उत्तीष्ठ सेवा संस्थान श्री योगेश त्रिपाठी जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


