सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज अलीगंज, लखनऊ में पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में माथा टेक कर

आज अलीगंज, लखनऊ में पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में माथा टेक कर संगत के साथ इस पवित्र पर्व की खुशियाँ साझा कीं और सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर मानवता, समानता और सेवा के पावन संदेशों को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें सत्य, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के इंचार्ज श्री तरसेम सिंह जी, सेवादार श्री अमरजीत सिंह पहवा जी, डॉ. सरदार नरेंद्र सिंह जी, सरदार जसविंदर सिंह जी, सरदार महेंद्र सिंह जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।