आज भारतीय जनता पार्टी, बाराबंकी में माननीय मंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग श्री सतीश चंद्र शर्मा जी के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी मात्र योजनाओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रभावी कार्यसंस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता, तीव्र विकास गति और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक यहां देखने को मिली।
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को साकार रूप दिया है।
यह प्रदर्शनी इस सत्य का सशक्त प्रमाण है कि हमारी सरकार केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारकर जन-जन के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।


