सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर डालीगंज, लखनऊ स्थित बुद्धा पार्क में

आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर डालीगंज, लखनऊ स्थित बुद्धा पार्क में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन एवं कवि सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

भगवान बुद्ध के आदर्श—करुणा, शांति और मानवता—हम सभी के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को बल मिलता है।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र कुशवाहा जी, श्री शंकर जी, श्री विमल कुमार शाक्य जी, श्री नीरज कुशवाहा जी, श्री शिव प्रसाद कुशवाहा जी, श्रीमती सुषमा जी, श्री आर के सैनी जी, श्री मुरारी लाल कुशवाहा जी एवं विनय कुमार मौर्या जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।