सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

जनपद प्रयागराज तक 594 किमी लंबे, प्रवेश नियंत्रित (06 लेन) एवं उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन

आज मल्लावां (हरदोई) में यशस्वी मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनपद मेरठ से जनपद प्रयागराज तक 594 किमी लंबे, प्रवेश नियंत्रित (06 लेन) एवं उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं का प्रतीक यह गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की नई जीवन रेखा बनकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और “विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जनपदों को जोड़ते हुए न केवल कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा, बल्कि औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स एवं निवेश के नए अवसर भी प्रदान करेगा। शाहजहांपुर में निर्मित 3.5 किमी लंबी आपातकालीन एयर स्ट्रिप इसकी विशेषता है।

इस अवसर पर मा० राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी, मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं मा० केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी जी, मा० केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद जी, मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा० उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, मा० मंत्री सुरेश खन्ना जी, मा० मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे०पी०एस० राठौर जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप जी, मा० राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी जी सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।