सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के संबंध में आयोजित तैयारी बैठक

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जनपद बाराबंकी में दिनांक 10 मई को माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के संबंध में आयोजित तैयारी बैठक में सहभागिता की।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर खाद्य एवं रसद विभाग के माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, माननीय विधायक श्री सांकेंद्र प्रताप वर्मा जी, माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री अंगद कुमार सिंह जी, माननीय विधायक श्री दिनेश रावत जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अरविन मौर्य जी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।