प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय में बढ़ोतरी (₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में आज जनपद बाराबंकी में आयोजित ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राजरानी रावत जी, मा० सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, मा० विधायक श्री दिनेश रावत जी, मा० जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रामसिंह वर्मा जी, जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह जी सहित अधिकारीगण एवं शिक्षामित्र साथियों की गरिमामय उपस्थित रही।
सभी शिक्षामित्र बहनों-भाइयों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।


