जनपद लखीमपुर खीरी स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा, लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव योजना बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी जी के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा लखीमपुर के जिलाध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक साथियों के साथ चुनावी रणनीति,अधिकाधिक स्नातक/शिक्षक मतदाता पंजीकरण को लेकर सार्थक, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी चर्चा हुई।


