आज दिनांक 06/05/2026 को लखीमपुर स्थित फन मॉल में आयोजित जिला कार्यसमिति/योजना बैठक में सहभागिता करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सेवा के संकल्प को पुनः दृढ़ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र तिवारी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धौरहरा श्रीमती रेखा अरुण वर्मा जी, सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता जी, माननीय विधायक श्री योगेश वर्मा जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी,श्री अमन गिरी जी, श्रीमती मंजू त्यागी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा खीरी श्री विनोद मिश्रा जी सहित समस्त पदाधिकारी, सभी ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर व्यापक मंथन हुआ। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक रहा।


