‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदिरा उद्यान में पौधारोपण किया।
मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को संवारते हैं। इसी भाव के साथ अपनी मां के प्रति श्रद्धा, सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए एक पौधा लगाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आप सभी से आग्रह है कि इस पुनीत अभियान से जुड़ें, अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। आइए, मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
![]()
“एक पेड़ मां के नाम” — मातृ वंदना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।


