योग संकल्प दिवस-16 पर जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

योग संकल्प दिवस-16 पर जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ, 14 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित योग संकल्प दिवस-16 के अवसर पर रविवार प्रातः जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प को पुनः दोहराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

“स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र” के संकल्प के साथ उपस्थित सभी साधकों ने नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

🧘‍♂️ योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है।