12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

आज जनपद अम्बेडकरनगर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधू वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रभारी अयोध्या श्री मिथिलेश त्रिपाठी जी, विद्यालय के डायरेक्टर श्री आदर्श चौधरी जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का एक जनसंकल्प है। आइए, हम सभी इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें।